Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अमेजन ने भारत में बंद की अपनी प्राइम नाव डिलीवरी सर्विस
  • अर्थ जगत

अमेजन ने भारत में बंद की अपनी प्राइम नाव डिलीवरी सर्विस

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। अमेजन ने अपने प्राइम नाव डिलीवरी ऐप को बंद कर दिया है और अब कंपनी का टू-आवर डिलीवरी ऑप्शन इसके मेन ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि उनके द्वारा पहले ही भारत, जापान और सिंगापुर में प्राइम नाव के अनुभव को अमेजन पर शिफ्ट कर दिया गया है और इसी के साथ प्राइम नाव के ऐप और इसकी वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। प्राइम नाव को साल 2014 में लॉन्च किया गया था।
अमेजन में ग्रॉसरी विभाग की उपाध्यक्ष स्टेफिनी लैंड्री ने सूचित किया था, अमेरिका में हमने साल 2019 से ही अमेजन फ्रेश और होल फुड्स मार्केट से दो घंटे में की जाने वाली डिलीवरी को अमेजन पर ही करना शुरू कर दिया है। प्राइम नाव ऐप और वेबसाइट को इस साल बंद करने के बाद हम अपने तीसरे-पार्टी के पार्टनर्स और लोकल स्टोर्स को अमेजन से शॉपिंग करने के अनुभव के साथ जोड़ेंगे।
अमेजन  ने पाकिस्तान को सेलर्स लिस्ट में किया शामिल
ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने अपनी सेलर्स लिस्ट में अब पाकिस्तान का नाम भी जोड़ दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि इससे अब पाकिस्तानी उद्यमी भी इस प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी निर्माता अमेजन के साथ अब पूरी दुनिया में ई-कॉमर्स के जरिये अपनी बिक्री कर सकेंगे और इससे सप्लाई चेन के एक नए अध्याय की शुरुआत होगी जहां पाकिस्तानी निर्माता सीधे उपभोक्ताओं को अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। पाकिस्तान सरकार 2019 से ही अमेजन के साथ बातचीत कर रही थी। मंत्रालय ने कहा कि अमेजन के इस कदम से पाकिस्तान निर्माताओं को उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से उत्पाद तैयार करने, नए उत्पादों को बनाने, प्रतिस्पर्धी दामों पर उच्च गुणवत्ता की पेशकश और नए बाजारों तक पहुंच के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल ने कहा- गंगा में शवों के बहने के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार दोषी
Next: चंद्रग्रहण का आंशिक चरण भारत में दिखेगा बुधवार को

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.