Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • एलन मस्क के टेकओवर से पहले ट्विटर में छंटनी
  • अर्थ जगत

एलन मस्क के टेकओवर से पहले ट्विटर में छंटनी

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। दुनिया की सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी ट्विटर ने आखिरकार अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के ऐलान के बाद से ही कंपनी के कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अपने टैलेंट एक्यूजिशन टीम के 30 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। इस टीम में वो लोग शामिल थे, जिनका काम नए कर्मचारियों की भर्ती और नए लोगों को बोर्ड में लाना था। वहीं ट्विटर ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्विटर ने टैलेंट एक्यूजिशन टीम के लोगों को नौकरी से निकाला है। 100 के करीब कर्मचारियों ने कंपनी में अपनी नौकरी गंवा दी है। कर्मचारियों की छंटनी ऐसे वक्त में हुई है, जब एलन मस्क ने संभावित छंटनी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ट्विटर को हेल्दी होने की जरूरत है। इससे पहले, ट्विटर ने लागत में कटौती के लिए हायरिंग को रोकने का ऐलान किया था। दरअसल, कंपनी उस समय एलन मस्क के टेकओवर को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रही थी। एलन मस्क का टेकओवर अभी तक पूरी नहीं हुआ है, क्योंकि उन्होंने कई बार प्लेटफॉर्म पर ‘बोट अकाउंट’ के मुद्दे को लेकर डील तोडऩे की बात कही है।
एक अन्य रिपोर्ट में वॉल स्ट्रीट ने इस बात की पुष्टि की कि ट्विटर का सौदा गंभीर खतरे में पड़ा हुआ है। माना जा रहा था कि एलन मस्क की टीम की ओर से जल्द ही बदलाव को लेकर बयान जारी किया जाएगा। मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों के साथ जून में पहली मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कंपनी को आर्थिक रूप से स्वस्थ होने की जरूरत है और इसे लागत को भी कम करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडिडास इंडिया भारतीय राष्ट्रमंडल खेलों के दल का आधिकारिक फुटवियर पार्टनर बना
Next: राशिफल 09 जुलाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.