Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-03 at 17.41.40_11zon_11zon

अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा बुधवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए नगरवासियों के साथ ही दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दो दिनों से हो रही बारिश के बाद बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे मेले में रौनक लौट आई। जिलाधिकारी द्वारा घोषित अवकाश के चलते बाजारों में सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। मेले में पहुंचे बाहर के व्यापारियों के चेहरे, जो बारिश की वजह से पिछले दिनों मायूस थे, भीड़ देखकर खिल उठे। नगर की गलियों, बाजारों और घरों की छतों व बालकनियों से लोगों ने मां नंदा-सुनंदा के डोले के दर्शन किए। जगह-जगह महिलाओं ने पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर देवी को भावभीनी विदाई दी, वहीं भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा से पहले मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की आरती हुई। अपराह्न में शंखध्वनि के साथ डोले की यात्रा प्रारंभ हुई, जो मंदिर से निकलकर बसंल गली, शिखर तिराहा, माल रोड, लोहा शेर, कचहरी बाजार, थाना बाजार, पलटन बाजार, सिद्धनौला होते हुए कैंट और दुगालखोला तक पहुंची। इस दौरान रास्ते भर दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी रही। दुगालखोला स्थित भगवती मंदिर, जिसे मां नंदा-सुनंदा का मायका माना जाता है, पहुंचने के बाद देर शाम विधि-विधान से दुगालखोला नौले में मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पूरे दिन नगर में उत्सव का माहौल बना रहा और भक्तिमय वातावरण में मां नंदा-सुनंदा की विदाई संपन्न हुई। मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मेले में व्यवस्था बनाने को जगह जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान ट्रैफिक भी डाइवर्ट किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 सितंबर को उक्रांद का जिला और महानगर अधिवेशन
Next: रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगी महक क्रांति नीति:  गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.