Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाई-बहन के बीच स्नेह को दर्शाने और अटूट रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके अच्छे जीवन की कामना की। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का धागा बांधकर आरती करके उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को विभिन्न तरह के उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। भाई-बहनों ने रक्षा बंधन का पर्व प्रेम, विश्वास, धार्मिक और सामाजिक रीति रिवाजों के साथ मनाया। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। रंग बिरंगी कार्टून वाली और लाइट वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी। भद्रा के चलते कुछ बहनों ने भाइयों की कलाई पर तड़के तो बहुतों ने भद्रा समाप्त होने के बाद दोपहर के मूहूर्त में राखी बांधी। भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 32 मिनट तक थी। इस कारण रक्षा सूत्र धारण करने में भाईयों को प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर स्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ प्रभावकारी योग बने। ज्योतिष पंडितों ने रक्षा बांधने का शुभ मुहूर्त 1 बजकर 35 मिनट से लेकर 4 बजकर 20 मिनट तक बताया था। रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से नगर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। बहनें भाइयों की लंबी आयु की कामना करते नजर आईं। नगर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर के मंदिर से उड़ाई मूर्तियां
Next: भिलंगना के भोंड गांव में कम नहीं हो रही गुलदार की दहशत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.