Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: सोच संस्था ने शुरू किया ऐसा बैंक जहाँ गरीब महिलाओं को निःशुल्क मिलेंगे सेनेटरी पैड
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: सोच संस्था ने शुरू किया ऐसा बैंक जहाँ गरीब महिलाओं को निःशुल्क मिलेंगे सेनेटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-01 at 3.35.51 PM

अल्मोड़ा। गरीब महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने को नगर में पैड बैंक की शुरुआत की गयी है। बुधवार को सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट और प्रो. इला साह के द्वारा सोच संस्था द्वारा शुरू किए जा रहे पैड बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोच संस्था के संस्थापक आशीष पंत, राहुल जोशी और मयंक पंत ने बताया कि पैड बैंक बनाने का उद्देश्य बीपीएल परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराना है। उद्घाटन पर कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने सोच संस्था द्वारा शुरू किए गए पैड बैंक की मुहीम को सराहा और उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह भी संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में उनका आर्थिक और संसाधनों से भी सहयोग करें। प्रो. इला शाह ने कहा कि इस पैड बैंक को हमेशा भरे रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है और मैं स्वयं भी हमेशा इस समाज सेवा के कार्य में सोच संस्था और आशीष के साथ हूँ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भविष्य में नगर पालिका भी सोच संस्था के साथ मिलकर समाज कार्यों को लेकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा की हम सभी को समाज कार्य में अपना योगदान देना चाहिए और उन्होंने आशीष के द्वारा किए जा रहे शोध कार्य की भी प्रशंसा की। प्रो. भीमा मनराल ने कहा की पिछले 3 वर्षों से आशीष और राहुल के द्वारा मासिक धर्म विषय पर किए जा रहे कार्यक्रमों से समाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा की सोच संस्था का साथ देने की हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। और सभी पीरियड्स विषय पर कार्य करने में संस्था का सहयोग करें।
कार्यक्रम में सोच संस्था के वोलेंटियर हिमांशी, विद्या, प्रियंका, ऋतिक, दीपाली, मनदीप, सोनी, नीलम, कल्पना, सुचेता, शाहरुख, अभिषेक, मनोज आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पी. सी. तिवारी, प्रो. शेखर जोशी, ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, योगेश मैनाली, वैभव पांडे, कमल कोरंगा, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, विनय किरौला, कैलाश गुरुरानी, अजीत कार्की, गोकुल सिंह खनी, संदीप तड़ागी, नितिन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रोन से दवा भिजवाने का ट्रायल रहा सफल
Next: मुख्य सचिव ने की देवप्रयाग और ऋषिकेश के मध्य पौड़ी क्षेत्र से कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.