Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 09/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। 23वॉ राज्य स्थापना दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय समेत जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जनपद मुख्यालय पर क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित डीके सेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह प्रभात फेरी का आयोजन नन्दादेवी से मुख्य बाजार होते हुए से चौघानपाटा तक किया गया। जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं विधायक मनोज तिवारी ने रैम्जे इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समस्त जनपद एवं राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को राज्य स्थापना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबका प्रयास राज्य को निरंतर विकास के पथ पर ले जाने का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझकर कार्य करेंगे तो हम अपने राज्य को समृद्ध राज्य बना सकेंगे। विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी ने भी समस्त जनपद वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि राज्य को शिक्षा, नवाचार, आर्थिक एवं संस्कृति रूप से उन्नत राज्य बनाना है। इस अवसर पर रैम्जे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारियां प्रदान की। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, राज्य आंदोलनकारी किशन सिंह दोसाद, डॉ मनोज जोशी, हरिओम बिष्ट समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़े के ढेर में मिले ’25 करोड़’ के डॉलर, कचरा मालिक का हो गया अपहरण; फिल्मी कहानी से मचा हड़कंप
Next: सीएम नी​तीश कुमार के बयान के विरोध में महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, इस्तीफे की रखी मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-08 at 15.08.32
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.