Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हर्षित बिष्ट का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन, उत्तराखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व
  • अल्मोड़ा

हर्षित बिष्ट का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन, उत्तराखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नवज्योति इंटर कॉलेज सिनार के पूर्व छात्र वर्तमान में व विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में कक्षा 9 के छात्र हर्षित बिष्ट का चयन दिनांक 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सोनीपत हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। उनके मार्गदर्शक शिक्षक एवं जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया कि हर्षित बिष्ट द्वारा सड़क में चलने वाली गाड़ियों से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने तथा ऊर्जा का उपयोग स्ट्रीट लाइट तथा आसपास के घरों में करने हेतु क्रियाकारी मॉडल का निर्माण किया गया है तथा दृष्टिहीन व्यक्तियों के रोड क्रॉस करते समय एक्सीडेंट से बचने तथा बिना किसी सहायता के आसानी से रोड क्रॉस करने हेतु एक ऐसी डिवाइस का निर्माण किया है कि जैसे ही दिव्यांग व्यक्ति क्रॉसिंग पर पहुंचेगी वहां पर उसके हाथ में लगी हुई डिवाइस में तब वाइब्रेशन शुरू होगा तथा जब क्रॉसिंग पर रेड लाइट जली होगी तो साथ ही उसकी डिवाइस में सायरन भी बजेगा ताकि वह समझ जाएगा की रेड लाइट है तथा वह आसानी से रोड क्रॉस कर सकता है। फुटपाथ पर जहां ट्रैफिक लाइट होगी वहां का स्थान कुछ उठा हुआ होगा ताकि दृष्टि बाधित व्यक्ति को पता चल जाए की क्रॉसिंग आ गई है। एनसीईआरटी द्वारा उनके द्वारा बनाए गए मॉडल का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के लिए किया गया है। सोनीपत हरियाणा में दिनांक 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हर्षित बिष्ट द्वारा मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार राठौर के साथ मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अपना मॉडल परिवहन एवं संचार विषय में तैयार किया है। हर्षित की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य नव ज्योति इंटर कॉलेज सिनार जय नारायण, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, राजेश बिष्ट, धीरज पाठक, डा. प्रभाकर जोशी, डा. भुवन चंद्र पांडे, प्राचार्य डाइट गोपाल सिंह गैड़ा, डा. कपिल नयाल आदि ने छात्र की सफलता पर बधाई देने के साथ-साथ उसको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्पर्श, जूनियर में गर्वित रहे प्रथम
Next: नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.