Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: डीएफओ महातिम यादव देहरादून संबद्ध, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: डीएफओ महातिम यादव देहरादून संबद्ध, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ महातिम यादव को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर डीएफओ बागेश्वर हिमांशु बागड़ी को अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। अचानक आए इस आदेश को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, इन दिनों अल्मोड़ा वन प्रभाग की वन पंचायतों में दो साल के भीतर करीब 13 हजार जबकि नाप भूमि पर तीन साल के भीतर करीब 6339 पेड़ कटान की अनुमति देने के मामले की जांच पीसीसीएफ के आदेश पर चल रही है। यानी कुल तीन साल के भीतर वन पंचायतों और नाप भूमि से करीब 19 हजार से ज्यादा पेड़ काटने की अनुमति देने का मामला सामने आया है। इसके लिए सीसीएफ पीके पात्रो की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। साथ ही उसी दौरान डीएफओ को पेड़ कटान की अनुमति देने के अधिकार को फ्रीज कर दिया गया था। सीसीएफ पीके पात्रो ने बताया कि शासन ने अल्मोड़ा डीएफओ महातिम यादव को देहरादून संबद्ध कर दिया गया है। बताया कि बागेश्वर डीएफओ को अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे पर नाबालिग को बाइक स्टंट करना पड़ा महंगा
Next: अल्मोड़ा: ताकुला बाजार में दुकान का शटर काटता युवक पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.