Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

RNS INDIA NEWS 04/05/2025
rns featured image new

63 पर कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये का जुर्माना

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में रविवार सुबह बड़े पैमाने पर पुलिस ने संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 63 मकान मालिकों, ठेकेदारों और बाहरी लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा की गई। जिले के सभी थानों में ग्रामीण, कस्बाई और नगरीय क्षेत्रों में पुलिस जवानों की अलग-अलग टोलियों ने सुबह से ही कार्यवाही शुरू की। इस दौरान लगभग 700 से 800 लोगों का सत्यापन किया गया। कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में 70 जवानों ने नगर के विभिन्न इलाकों—धारानौला, एडम्स, नियाजगंज और भ्यारखोला में सत्यापन अभियान चलाया। यहां बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर सात मकान मालिकों से 60,000 रुपये का चालान वसूला गया। साथ ही 10 बाहरी फड़वाले, फेरीवाले और मजदूरों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। थाना सल्ट, देघाट, लमगड़ा, दन्या और भतरौजखान में भी बिना सत्यापन मजदूर और किरायेदार रखने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। प्रत्येक स्थान पर मकान मालिकों, दुकानदारों और ठेकेदारों के विरुद्ध 5,000 से 10,000 रुपये तक का चालान किया गया। कई स्थानों पर बिना सत्यापन कार्य कर रहे फेरीवालों और मजदूरों पर भी अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। थाना सोमेश्वर और चौखुटिया क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही पांच-पांच बाहरी लोगों के विरुद्ध सत्यापन न होने पर कार्रवाई की। अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और मजदूरों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यह न केवल कानून का पालन है, बल्कि आपकी और आपके आस-पड़ोस की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी के ड्राइवर का करबला के पास सड़क किनारे मिला शव
Next: पुलिस की निगरानी में नीट परीक्षा सकुशल संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.