Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दो फीट दायरे में दुकानें लगाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दो फीट दायरे में दुकानें लगाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 24/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-24 at 20.54.42_11zon

अल्मोड़ा। नगर की बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और उससे हो रही दिक्कतों को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगाने की अनुमति दे रखी है और इसके बदले किराया भी वसूला जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा तहबाजारी के तहत निर्धारित दो फीट के स्थान के बजाय चार से पांच फीट तक अतिक्रमण किया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।

नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार निर्धारित दो फीट के दायरे में ही अपनी दुकानें संचालित करें। इसके लिए बाजार में मार्किंग कर व्यवस्था लागू करने को कहा गया है।

उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें, ताकि बाजार में सुचारु आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के बाद कई स्थानों पर बाजार पहले की तुलना में खुला नजर आया।

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण त्रिपाठी, अमीन बसंत बल्लभ पांडे सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, सात नमूने जांच के लिए भेजे
Next: युवा विधानसभा सत्र में सदस्यों ने ज्वलंत मुद्दों पर की बहस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.