Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार दुर्घटनाग्रस्त, एक शिक्षक व 07 बच्चे घायल
  • अल्मोड़ा

कार दुर्घटनाग्रस्त, एक शिक्षक व 07 बच्चे घायल

RNS INDIA NEWS 05/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के समीप टाटिक गाँव में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक शिक्षक और 07 बच्चे घायल हो गए। सभी को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया जिनमें से तीन बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह टाटिक सड़क अल्मोड़ा के पास एक टियागो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जिसमें स्कूल के बच्चे सवार थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी एनटीडी उपनिरीक्षक बिशन लाल, प्रभारी चौकी धारानौला उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, डायल 112 टीम सहित कोतवाली अल्मोड़ा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर स्कूल के 07 बच्चे व वाहन चालक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल थे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुँचाया गया। घायलों में गंभीर रुप से घायल 03 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य व लीला आर्य को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खैरदा पौधार गांव ले जा रहे थे, इस दौरान कार टाटिक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार बच्चे व वाहन चालक (शिक्षक) घायल हो गये थे, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 अक्टूबर
Next: कार हादसे के बाद सामने आई बेस चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं, रेफर मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.