Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार हादसे के बाद सामने आई बेस चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं, रेफर मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का
  • अल्मोड़ा

कार हादसे के बाद सामने आई बेस चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं, रेफर मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का

RNS INDIA NEWS 05/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। टाटिक में बृहस्पतिवार प्रातः हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली शिक्षक सहित सात बच्चे घायल हो गये थे। जिसके बाद सुबह 9:30 बजे उन्हें बेस चिकित्सालय लाया गया। इनमें से तीन बच्चों की हालत काफी नाजुक थी। अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि दोपहर 1 बजे तक केवल दो बच्चों को रेफर किया जा सका जबकि तीसरे बच्चे के लिए सब एम्बुलेंस का इन्तजार करते रहे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी एम्बुलेंस में दोपहर 12:30 हल्द्वानी भेजा गया। इसके बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस में जब दूसरे बच्चे को रखा गया तो वो स्टार्ट ही नहीं हुई। वहां पर मौजूद दर्जनों लोगों के द्वारा धक्का लगाए जाने पर एम्बुलेंस स्टार्ट हुई। जबकि तीसरे बच्चे के लिए एम्बुलेंस का इन्तजार होता रहा। सोचने वाली बात यह है कि जब बच्चे इतने गंभीर थे तो उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरन्त रेफर क्यों नहीं किया गया। बेस चिकित्सालय का आलम यह है कि एम्बुलेंस अस्पताल में खड़ी है लेकिन उसकी स्थिति इतनी दयनीय है कि उसमें गंभीर रूप से घायल बच्चे को ले जाने की हिम्मत 108 का चालक नहीं जुटा पाता है तब प्राईवेट एम्बुलेंस बुलाई जाती है। इसके एक घन्टे के बाद जब वहां मौजूद लोग अस्पताल की अव्यस्थाओं पर सवाल उठाते हैं तो दो घायल बच्चों को एक ही एम्बुलेंस में रख दिया जाता है। उसके बाद एम्बुलेंस की हालत देखकर एक बच्चे को बाहर निकाला जाता है। घायल बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार सोचनीय है। उसके बाद हालत यह है कि एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं होती है और वहां मौजूद दर्जनों लोगों के द्वारा इसे धक्का लगाया जाता है। सोचनीय विषय है कि यदि रास्ते में एम्बुलेंस बन्द होती है तो वहां धक्का लगाने के लिए कैसे व्यवस्था होगी। इसके बाद तीसरे बच्चे को ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती है लेकिन दोपहर 1 बजे तक समाचार लिखे जाने तक एम्बुलेंस वहां नहीं पहुंचती है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि बेस चिकित्सालय में मौजूद दिखे‌। लेकिन व्यवस्थाओं के सामने सब बेबस दिखे। सोचने वाली बात है कि इतना बड़ा मेडिकल कालेज यहां पर होने पर भी क्यों मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता पड़ रही है। बिल्कुल दयनीय स्थिति में पड़ी एम्बुलेंस क्या लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए काफी हैं? कार हादसे के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि यदि भविष्य में इससे बड़ी कोई दुर्घटना होती है तो क्या लोगों की जिन्दगी बेस चिकित्सालय एवं इन धक्का लगाने वाली एम्बुलेंस के भरोसे टिक पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त, एक शिक्षक व 07 बच्चे घायल
Next: साइबर ठगों ने ब्लैकमेल कर 51 हजार रुपये हड़प लिए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.