Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खाई में मिली युवक की लाश, 31 तारीख से था लापता
  • अल्मोड़ा

खाई में मिली युवक की लाश, 31 तारीख से था लापता

RNS INDIA NEWS 02/01/2024
dead body

अल्मोड़ा। नगर से लगे सिकुड़ा क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह सूचना के बाद अल्मोड़ा कोतवाली व धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि शव की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बिरोड़ा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक व उसके दोस्तों ने यहां धारानौला में थर्टी फर्स्ट की पार्टी की थी। रात में ही दोनों बाइक से घर को निकल गए थे। मृतक के दोस्त ने उसे आधे रास्ते में बाइक से उतार दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया खाई में गिरने से मौत की आशंका जता रही है। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
एसडीआरएफ टीम की मदद से पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक प्लम्बर का कार्य करता था। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के दोस्त से पूछताछ की जाएगी। मामले की हर कोण से जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी एसएसजे परिसर की दो छात्राएं
Next: बाजपुर में हाईवे पर सडक़ हादसे, दो युवकों की मौत

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.