Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए दो एलपीजी टैंकर
  • राष्ट्रीय

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए दो एलपीजी टैंकर

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के लिए रसोई गैस लेकर आ रहे दो बड़े एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गल्फ ऑफ ओमान पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘BW Gemini’ और ‘LPG Courage’ नाम के ये दोनों जहाज गुरुवार को सुरक्षित क्षेत्र में देखे गए। बताया जा रहा है कि संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय दोनों जहाजों ने अपनी लोकेशन सार्वजनिक करने वाले ट्रांसपोंडर बंद रखे थे, ताकि सुरक्षा जोखिम कम किया जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘LPG Courage’ संयुक्त अरब अमीरात की रिफाइनरी से गैस लेकर पश्चिम भारत के कांडला बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है, जबकि ‘BW Gemini’ कतर से एलपीजी लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है।

तनावपूर्ण हालात के बावजूद खाड़ी देशों से तेल और गैस आपूर्ति का सिलसिला जारी है। रविवार से अब तक होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाले बड़े तेल और गैस जहाजों की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है। इनमें एलपीजी टैंकरों के अलावा क्रूड ऑयल और एलएनजी टैंकर भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते कई जहाज अपनी लोकेशन सार्वजनिक किए बिना ही आवाजाही कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी नौसेना की निगरानी भी लगातार बढ़ाई गई है।

इसी बीच इराकी तेल लेकर वियतनाम जा रहे एक सुपरटैंकर को अमेरिकी नौसेना द्वारा वापस लौटाए जाने की खबर भी सामने आई है। गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में चीन और जापान के कई टैंकरों की गतिविधियां भी बढ़ी हुई बताई जा रही हैं।

ऐसे हालात में भारतीय जहाजों का सुरक्षित रूप से इस समुद्री मार्ग को पार करना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की मासिक गोष्ठी में अपराध नियंत्रण पर मंथन, 21 पुलिसकर्मी सम्मानित
Next: अल्मोड़ा: माल रोड पर 16 मई की रात्रि से 17 मई की सुबह तक बड़े वाहनों पर रहेगा प्रतिबन्ध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.