Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनकल्याणकारी योजनाओं में आवंटित धनराशि तेजी से खर्च करना सुनिश्चित करें
  • अल्मोड़ा

जनकल्याणकारी योजनाओं में आवंटित धनराशि तेजी से खर्च करना सुनिश्चित करें

RNS INDIA NEWS 26/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना, राज्य योजना एवं अन्य योजनाओं में आवंटित की गई धनराशि को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी से खर्च करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों की जिला योजना, राज्य योजना, बाह्य सहायतित योजनाओं, तीस सूत्रीय कार्यक्रम तथा सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अवमुक्त धनराशि को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता के साथ व्यय करना सुनिश्चित करें। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो ग्राम पंचायतें निरीक्षण/भ्रमण हेतु आवंटित की गई हैं, उनका निरीक्षण/भ्रमण नियमित रूप से करें एवं उसकी रिपोर्ट भी ससमय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जो अधिकारी इस कार्य में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं में कार्य अपूर्ण है, उन कार्यों में तेजी से कार्य किया जाए। साथ ही कहा कि जिन घोषणाओं में कार्य किया जाना संभव न हो तो संबंधित घोषणा के विलोपन हेतु शासन से पत्राचार किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगारंग झांकियों के साथ कुमाऊं महोत्सव की शुरुआत
Next: मृतक आश्रितों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.