Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम के पास लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के पास लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम के पास हेलीपैड पर शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। धाम में दर्शन को पहुंचे तीर्थ यात्री अपने मोबाइल फोन से रील्स बना रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि हेलीकॉप्टर के क्रैश होने पर किसी की भी जान नहीं गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि धाम में दर्शन को पहुंचे तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था। लेकिन, केदारनाथ धाम के पास लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश होकर नीचे गिर गया। हेलीकॉप्टर ने ऋषिकेश के एम्स से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर क्रैश के समय पायलट समेत तीन लोग सवार थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी केदारनाथ धाम के पास होलीकॉप्टर क्रैश हो चुका है। धाम के आसपास पल-पल बदलता मौसम हेलीकॉप्टर पायलट के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है।
विदित हो कि पिछले 15 दिनों में उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा प्रभारी राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला श्रद्धालु को केदारनाथ धाम में सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत होने पर राज्य सरकार की ‘संजीवनी’ हेली एंबुलेंस सेवा की मदद ली गई थी। हेली में सवार टीम में एम्स से एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ भी शामिल थे।

हेलीकॉप्टर में आई थी तकनीकि खराबी:   केदारनाथ धाम के पास मुख्य हेलीपैड पर उतरने से कुछ पहले ही तकनीकी खराबी आने के संकेत मिले, जिसे पायलट ने समय रहते समझ लिया और तय हेलीपैड से पहले ही लैंडिंग करने का प्रयास किया कि इसी दौरान क्रैश लैंडिंग हुई। लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर का टेल रोटर टूट गया है।
इस घटना की तकनीकी जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए द्वारा की जाएगी, जिससे सही कारणों का पता चल सके। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया, जिसकी सभी ओर सराहना की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का किया गया भव्य आयोजन
Next: धारानौला में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.