Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अलाउद्दीन हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

अलाउद्दीन हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सितारगंज में हुए अलाउद्दीन हत्याकांड के वांछित चल रहे आरोपी को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि आरोपी पिछले छह साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वर्ष 2015 में सितारगंज में अलाउद्दीन मलिक नाम के एक व्यक्ति की चार लोगों ने लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। चौथा आरोपी देवेंद्र गंगवार निवासी पिपरा नानकर थाना देवरनियां जिला बरेली यूपी पिछले छह साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना एसओजी टीम के साथ बरेली यूपी में दबिश देकर वांछित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बहेड़ी व इज्जतनगर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया पिछले एक साल के अंदर एसटीएफ ने तीन और जिले की एसओजी व पुलिस छह वांछित इनामी बदमाशों को गिफ्तार कर चुकी है। इनामी व वांछित अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाया गया है। अपराधियों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की रणनीति बन चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग
Next: उर्वशी रौतेला ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड’ से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.