Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ऑल टाइम हाई लेवल का नया रिकॉर्ड सेट करने के बाद लुढक़ा शेयर बाजार
  • अर्थ जगत
  • बाजार

ऑल टाइम हाई लेवल का नया रिकॉर्ड सेट करने के बाद लुढक़ा शेयर बाजार

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार चौथे दिन बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स पहली बार 65,500 अंक के स्तर पर और निफ्टी भी पहली बार 19,400 अंक के ऊपर खुला। इन दोनों सूचकांकों ने कुछ ही देर में तेजी दिखाते हुए ऑल टाइम हाई लेवल का नया रिकॉर्ड सेट कर दिया, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख बन गया। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ और निफ्टी 0.001 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आये।
शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और टाइटन कंपनी के शेयर 7.19 प्रतिशत से लेकर 1.1 5 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 4.29 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,958 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 888 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1,070 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 298.80 अंक की बढ़त के साथ 65,503.85 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से कुछ ही देर में ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 65,586.60 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली के चक्कर में चौतरफा बिकवाली शुरू होने जाने की वजह से सेंसेक्स में लगातार गिरावट आती चली गई।
इस वजह से कुछ देर के लिए ये सूचकांक गिरकर लाल निशान में 65,171.06 अंक तक भी पहुंचा। हालांकि, इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से थोड़ा सुधरने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 37.08 अंक की बढ़त के साथ 65,242.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 84.05 अंक की बढ़त के साथ 19,406.60 अंक के स्तर पर खुलकर ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। लिवाली के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही निफ्टी उछल कर ऑल टाइम हाई के नए स्तर 19,413.50 अंत तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली की वजह से ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 0.60 अंक की कमजोरी के साथ 19,321.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 298.13 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,440.62 अंक के स्तर पर था। निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 105.45 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,428 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 486.49 अंक यानी 0.75 प्रतिशत मजबूत होकर 65,205.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 133.50 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,322.55 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 जुलाई
Next: रेलवे लाइन पर मिला ग्रामीण का शव

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.