Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में एक आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में एक आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/09/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  ऋषिकेश एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन फरवरी 2024 को थल निवासी जगत सिंह ने मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि वर्ष 2018 में मोहम्मद जावेद निवासी कोटवा गोपालगंज बिहार और उसके साथी कन्हैय्या भगत निवासी पूर्णिया सिटी, पूर्णिया बिहार ने उनकी बेटी को एम्स ऋषिकेश में स्टाफ नर्स पद पर नौकरी दिलाने का वायदा किया। नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 6 लाख 25 हजार की धनराशि ली, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी को नौकरी नहीं मिली। धनराशि वापस मांगने पर आरोपियों की तरफ से उन्हें धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थल थाने में भादंवि की धारा 420, 467, 468, 506 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष अम्बी राम व एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में टीम ने जांच की। जांच में आरोपी कन्हैय्या भगत के झारखंड में होने की बात सामने आई। गुरुवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कन्हैय्या भगत को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। टीम में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेम चन्द्र सिंह, कांस्टेबल सोनू कार्की, कमल तुलेरा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहरों की धारण क्षमता का होगा सटीक आकंलन, अल्मोड़ा का होगा लिडार सर्वे
Next: दाह ढाकी में शिकारियों ने किया वन्य जीव का शिकार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.