Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स में अब लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक की सुविधा
  • देहरादून

एम्स में अब लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक की सुविधा

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  लीवर ट्रांसप्लांट के इच्छुक मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए अब एम्स ऋषिकेश में एक विशेष ओपीडी संचालित होगी। इसे लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक का नाम दिया गया है। यह ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि निदेशक प्रो. मीनू सिंह के प्रयासों से निकट भविष्य में लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी एम्स में शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाते हुए एम्स ऋषिकेश ने नए वर्ष पर एक नया क्लीनिक शुरू किया है। मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ओपीडी में विशेष तौर से उन मरीजों को देखा जायेगा, जिनका लीवर खराब है और जिन्हें निकट भविष्य में लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. निर्झर राकेश ने कहा कि लीवर ट्रांसप्लांट ओपीडी द्वारा सम्बन्धित रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन कर लीवर ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक परामर्श, प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन और पोस्ट-ट्रांसप्लांट प्रबंधन के लिए एक समर्पित मंच प्रदान किया जायेगा। एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की ओपीडी, प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी और प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से फैटी लीवर क्लीनिक पूर्व से ही संचालित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनिकीरेती में गिफ्ट की दुकान जलकर खाक
Next: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने बाद भी लोगों की मुश्किलें रही बरकरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.