Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एआई के जरिए आवाज बदलकर ट्रांसफर करा लिए 1.53 लाख रुपये
  • ऊधम सिंह नगर

एआई के जरिए आवाज बदलकर ट्रांसफर करा लिए 1.53 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा में रहने वाले राइस मिलर सुभाष चंद्र बत्रा के फोन पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर बोला, वह मनोज बोल रहा है। उसके पिता की तबीयत खराब है। इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। व्यापारी ने तीन अलग-अलग अकाउंट से मनोज के बताए खाते में एक लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ, जब मनोज आया और कहा कि उसने तो कोई फोन ही नहीं किया। पता चला कि वह एआई वॉइस स्कैम के शिकार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में राइस मिलर बत्रा ने बताया कि उसके परिचित मनोज कुमार अपने किसी काम से उत्तराखंड से बाहर गए थे। बीती आठ फरवरी को दोपहर एक बजे उनके नंबर पर कॉल आई और दूसरी तरफ से फोन करने वाले ने मनोज की आवाज में कहा कि उनके एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं। उन्हें डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। वह जब खटीमा आएंगे तो खाते से निकालकर दे देंगे। उन्होंने तीन अलग-अलग खातों से रुपये बताए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। 17 फरवरी को जब मनोज खटीमा वापस आए तो उन्होंने ट्रांसफर की गई रकम का भुगतान करने को कहा। इस पर मनोज ने कहा कि उन्होंने कोई रकम के लिए फोन नहीं किया। इस पर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। तब उन्हें अहसास हुआ कि वह एआई वॉइस स्कैम के शिकार हो गए हैं। मामले में वह साइबर क्राइम ऑफिस रुद्रपुर गए। कई दिन तक साइबर क्राइम की टीम जांच करती रही, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो उन्होंने बुधवार देर शाम कोतवाली खटीमा में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी लोग साइबर ठगी के शिकार हुए हैं, लेकिन इस मामले में एक परिचित व्यक्ति की आवाज बनाकर रुपये की ठगी करना नए तरह का साइबर क्राइम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, कांग्रेस पर लगाए तानाशाही के आरोप
Next: बीकेटीसी के नवनियुक्त सदस्य का किया जोरदार स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.