Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में पाल (धनगर) समाज के लोगों ने शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान उनके जीवन, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अनिल पाल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। बिजेंद्र पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक, कुशल प्रशासक और समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में मंदिरों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण कर धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाया। उनके जनहितकारी कार्यों के कारण उन्हें ‘लोकमाता’ के सम्मान से नवाजा गया। अनिल पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए तथा शिक्षा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनोद पाल, तेजपाल, नवीन पाल, अर्जुन पाल, विमेश सैनी, बबलू, सुमित, यशपाल, इलमचंद, दिनेश, अंकुश, विकास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां, उमड़ी दर्शकों की भीड़
Next: मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.