Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा: हरीश रावत
  • पौड़ी

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए इसे युवाओं के साथ धोखा बताया है। पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम रावत ने योजना पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार जितने समय का प्रशिक्षण देकर अग्निवीर बनाने जा रही है इतने समय में तो एनसीसी का बी प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पाता।
पौड़ी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने कहा कि चार साल के बाद इस योजना से चयनित युवाओं का क्या होगा इसका कहीं कोई जिक्र नहीं है और वह व्यक्तिगत तौर इस योजना के साथ खड़े नहीं है। रावत ने कहा कि रेजीमेंट का अपना इतिहास है। उसमें उनकी युद्ध की वीरगाथों के साथ सभी कुछ है यदि ऐसा होता रहा है रेजीमेंटों का इतिहास भी हाशिए पर चला जाएगा। रेजीमेंट हम सभी की शान है और नई योजना युवाओं पर कुठाराघात के सिवा कुछ नहीं है। पौड़ी के भट्टीगांव और सपलोड़ी में बीते दिनों गुलदार का शिकार हुई दो महिलाओं के परिजनों से मुलाकात करने के बाद हरीश रावत पौड़ी पहुंचे थे। रावत ने कहा कि वनाग्नि और वन्य जीवों के हमलों में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और प्रभावित परिवार को पेंशन भी देनी चाहिए। जोड़ा कि वन्य जीव संघर्ष में मौत होने पर मुआवजा उनकी सरकार ने ही बढ़ाया था और वह आज भी उतना ही है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोग ग्राम रक्षक के तौर पर रह रहे हैं। रावत ने सरकार पर आरोप लगाया कि भराड़ीसैंण को लेकर सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पौड़ी और भराड़ीसैंण को विकसित करने की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस भराड़ीसैंण की लड़ाई को नहीं छोड़ेगी। कहा कि उनकी सरकार ने विधानसभा भवन व सचिवालय के लिए बजट दिया था। पौड़ी में हाई एल्टीट्यूट स्टेडियम का काम भी आधा-अधूरा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए एक रोड मैप बनाया गया था लेकिन इस सरकार ने उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। बोले कृषि निदेशालय पौड़ी में होना चाहिए। सरकार की अमृत सरोवर योजना पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो हमारी पारंपारिक चाल-खाल ही ठीक हो जाती तो बेहतर होता। प्रदेश सरकार द्वारा पलायन रोकने के लिए बजट में 25 करोड़ की व्यवस्था किए जाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह बजट नाकाफी है और सरकार इस मामले में जनता को गुमराह कर रही है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांध प्रभावितों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवाने की मांग
Next: 40 दिन में सात लाख यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.