Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच
  • देहरादून

महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच

RNS INDIA NEWS 10/07/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। परेशान जनता को इस जऩ विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। अब राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विरोध रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता एक बजे से कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कहा कि कांग्रेस को इस कोविडकाल में मजबूरी में यह कठोर निर्णय इसलिए लेना पड़ा कि केंद्र व राज्य सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण आज एक आम नागरिक महंगाई की मार से परेशान है। सरकार इतनी क्रूर व निर्मम हो गयी है कि कोरोना से पीडि़त जनता को राहत देती उल्टा, पेट्रोल- डीजल के दामों में तो आग लगाई ही खाने के सरसों के तेल के भाव जो 80 रुपये किलो मिलता था कांग्रेस के जमाने में उसका भाव दो सौ पार चला गया। आज पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है। मोदी ने रसोई पर तो जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर गैस की कीमतों से महिलाओं पर सीधा हमला कर दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तरखंड की जनता जिसने 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत मोदी के कहने पे दिया, उस जनता के जनादेश के लगातार अपमान किया। दो मुख्यमंत्री बदल कर और पिछले साढे चार सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुणा बढ़ा दी, महंगाई दर राज्य में राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ऊपर पहुंचा दी। धस्माना ने कहा कि राज्य में हर वर्ग चाहे वो किसान हो या कर्मचारी, मजदूर हो या बेरोजगार नौजवान, महिला हो या विद्यार्थि सभी इस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं और इसके लिए जनता की उम्मीदें अब कांग्रेस पर टिकी हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस आज के बाद लगातार अपने आंदोलन को अलग अलग तरीके से जारी रखेगी। जब तक इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक नहीं देती। इस दौरान भारी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता भारी संख्या में उमड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी यूनिवर्सिटी में बैलेट्रिसटिक द्वारा “कैट व्हिस्कर्स” ऑनलाइन नाटक आयोजित
Next: अगले माह के प्रारम्भ में हो सकती है राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.