Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अगले तीन दिनों में खराब हो सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा
  • राष्ट्रीय

अगले तीन दिनों में खराब हो सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

तापमान में भी होगी गिरावट

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में ओवरऑल वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण अगले तीन दिनों में इसके ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को 195 रहा.
हालांकि, आनंद विहार, चांदनी चौक और जहांगीरपुरी सहित दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. इन इलाकों में एक्यूआई क्रमश: 263, 242 और 257 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, आईटीओ और आईजीआई हवाईअड्डा पर एक्यूआई 175 और 166 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा. दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम10 की कंसंट्रेशन क्रमश: 66 और 139 रिकॉर्ड की गयी जोकि ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है. 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ यानी ‘खतरनाक’ श्रेणी में माना जाता है.
सफर के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है. अगले 3 दिनों में उत्तर भारत (अपविंड क्षेत्र) में शुष्क मौसम के कारण पराली जलाने की घटनाएं बढऩे की उम्मीद है, जिसके कारण पीएम2.5 के बढऩे की संभावना है. सूखे की स्थिति में पीएम10 की बढ़ोत्तरी होती है. इस तरह अगले 3 दिनों के लिए समग्र एक्यूआई के मध्यम से खराब श्रेणी में आने की संभावना है. उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में फायर काउंट की गिनती 348 है और पीएम2.5 में इसकी हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है क्योंकि पश्चिमी हवाएं आंशिक रूप से अनुकूल हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आसमान साफ था और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले रविवार को आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा था कि दिल्ली में तापमान 15 डिग्री तक नीचे आ जाएगा. एक्यूआई 28 अक्टूबर तक मध्यम से संतोषजनक रहेगा.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति बाइडेन से दो सांसदों की अपील, एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए भारत पर न लगे प्रतिबंध
Next: अच्छा काम कर सकूं मुझे मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दीजिए : हरदा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.