Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि स्टेडियम निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि स्टेडियम निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अगस्त्यमुनि में प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलित लोगों ने उग्र होकर निर्माण का पुरजोर विरोध किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे पहले प्रशासन द्वारा निर्माण स्थल का मुख्य गेट बंद कर अंदर कार्य कराया गया, जिससे लोगों में जर्बदस्त आक्रोश देखा गया। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडिमय में हो रहे काम को बंद करने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट खोलने की मांग की। इस बीच यहां मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की हुई। जब गेट नहीं खोला गया तो आक्रोशित लोगों ने दूसरे रास्ते से निर्माण स्थल के भीतर प्रवेश किया और अंदर जाकर जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए। काम रोकते हुए सभी धरने पर बैठ गए। इससे निर्माण कार्य भी ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक स्टेडियम निर्माण पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, तब तक किसी भी हालत में मशीनें नहीं चलने दी जाएंगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे त्रिभुवन चौहान, अनिल बेंजवाल, राजेश बेंजवाल, भूपेंद्र बेंजवाल, उदयप्रताप सिंह, वैष्णी देवी सेमवाल, उमा कैंतुरा, दीपा देवी और सर्वेश्वरी गुसाईं आदि ने कहा कि अगस्त्यमुनि का यह मैदान मुनि महाराज और अगस्त्य ऋषि से जुड़ा पवित्र, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। यह मैदान वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि बिना जनसहमति और स्थानीय भावनाओं की अनदेखी कर प्रशासन द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि गेट बंद कर अंदर काम कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य तत्काल बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा। इधर, रुद्रप्रयाग प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रणव पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य शासन की स्वीकृति और तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी शहर का सीवरेज सिस्टम 54 करोड़ से बनेगा बेहतर
Next: चौमासी पहुंची कालीमाई की देवरा यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.