Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि में हुआ जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में हुआ जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन द्वारा तृतीय जिला योगासन चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। खेल मैदान अगस्तयमुनि में इण्डोर स्टेडियम में हुई चैम्पियनशिप में नौ विद्यालयों के 130 से अधिक बच्चों ने योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को उद्घाटन करते हुए रिन्यू पावर के परियोजना प्रबन्धक सुधांशु शर्मा ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। योग का उद्देश्य जीवन का शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास करना है। अति विशिष्ट अतिथि सीजेएम राजेश कुमार व्यास ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. विमल गुसाईं ने कहा कि योग हमारे शरीर को निरोग रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला योगासन एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन बमोला ने बताया कि प्रतियोगिता में परम्परागत योगासन, कलात्मक योगासन, तालबद्ध योगासन का प्रदर्शन होगा। जो कि पुरूष तथा महिला वर्ग के तीन वर्गों 9 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक में एकल एवं युगल वर्ग में आयोजित होंगी। सचिव आशीष बर्त्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, एमएल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी, डॉ. जैक्सवीन पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी, अतुल मॉडल पब्लिक स्कूल तिलवाड़ा, केदार वैली स्कूल तिलवाड़ा, चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल अगस्त्यमुनि, केन्द्रीय विद्यालय, योग आश्रम तुलंगा, पीजी कालेज आदि विद्यालयो ंके 130 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शिवदर्शन नेगी, विनोद राणा, मीना राणा, रूचि तथा पूजा रहीं। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चन्द्रसिंह नेगी के सहयोग से अतिथियों ने खेल परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसियेशन के संरक्षक कृपाल सिंह पंवार ने की तथा संचालन देवकी नन्दन बमोला ने किया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केएस दिगारी, राबाइका अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्या रागनी नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन गहरवार, गंगाराम सकलानी सहित विभिन्न विद्यालयों के योग शिक्षक एवं छात्र छात्रायें मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत और मानसी नेगी को सम्मानित
Next: जखोली प्रमुख ने किया मेरा गांव मेरी सड़क का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.