Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास निर्माण कार्य का फिर शुभारंभ
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास निर्माण कार्य का फिर शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बहुप्रतीक्षित अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास निर्माण का कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। बाईपास निर्माण को लेकर लंबे समय से अगस्त्यमुनि के व्यापारी एवं स्थानीय जनता संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष कर रही थी। ताकि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में लोगों को आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके। अगस्त्यमुनि बाईपास निर्माण संघर्ष समिति के महासचिव मोहन रौतेला ने कहा कि स्वर्गीय शत्रुघन सिंह नेगी के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि से बेडूबगड़ तक बनने वाले बाईपास को लेकर अगस्त्यमुनि की जनता लंबे समय से संघर्षरत थी। हाई पावर कमेटी द्वारा इस निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी, जिसको हाईकोर्ट ने हटा दिया है। मंगलवार से फिर से निमार्ण कार्य प्रारंभ हुआ है और अब जल्द ही इस निर्माण कार्य के पूरे होने की उम्मीद है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि अगस्त्यमुनि की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा से लगातार सड़क निर्माण कार्य को शुरू करने का अनुरोध कर रही थी। आखिरकार जनता के संघर्षों की जीत हुई। उन्होंने एनएच के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष श्रीनंद जमलोकी ने ‌कहा कि केदारनाथ यात्रा के समय अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों सहित बुजुर्गों को बड़ी समस्या का समाना करना पड़ता है। इस बाईपास के बन जाने से नगर क्षेत्र के लोगों के साथ साथ राहगीरों को भी राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी
Next: देवप्रयाग में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर लगाई आस्था की डुबकी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.