Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी
  • राष्ट्रीय

तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

तिरुपति (आरएनएस)। तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में एक बार फिर हादसा हो गया। लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब काउंटर पर भारी भीड़ मौजूद थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मंदिर में 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव चल रहा है और देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।
यह चिंताजनक घटना 8 जनवरी को मंदिर में हुई भगदड़ के बाद हुई है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वह भगदड़ बैरागी पट्टेदा के पास हुई थी, जहाँ श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे। उस दुखद घटना के बाद से ही मंदिर प्रशासन हाई अलर्ट पर था और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बावजूद, लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने की इस नई घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता और भय का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती का वीडियो बना रहे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Next: अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास निर्माण कार्य का फिर शुभारंभ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.