Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अधिवक्ता हत्याकांड की उलझती जा रही गुत्थी
  • हरिद्वार

अधिवक्ता हत्याकांड की उलझती जा रही गुत्थी

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new


रुडक़ी। अधिवक्ता हत्याकांड की गुत्थी उलझती ही जा रही है। परिजनों के अलावा शक के दायरे में आए लोगों से पुलिस कई बार की पूछताछ कर चुकी है। पर पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं। एडवोकेटस एसोसिएशन ने भी हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में अधिवक्ता राव उस्मान का आवास है। नौ जून की रात करीब दस बजे परिसर में टहलते वक्त उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। टांडा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर निवासी भाई लुकमान की तहरीर पर पहली पत्नी गुलशना आरा, डॉ. साबिर रहमान, मरियम और सैय्यद बिलाल उर्फ शैंकी निवासी रुडक़ी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी थी। शक के दायरे में आए लोगों को भी पुलिस खंगाल चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। बदमाशों के बारे में भी कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अधिवक्ता हत्याकांड के खुलासे के प्रयास जारी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम लगातार काम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लघु उद्योग भारती ने रिजर्व बैंक को लिखा पत्र 
Next: पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.