Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर चाभीकांड में चिन्हित उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर चाभीकांड में चिन्हित उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
default featured image

रुद्रपुर। विगत दिनों इंद्रा चौक पर सीपीयू कर्मी के युवक के माथे में चाबी घोंपने के बाद रम्पुरा बस्ती के लोगों पर अराजकता फैलाने के आरोप में डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस टीम ने मौके पर बनी वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्ह्ति करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस को काफी हद सफलता भी मिली है। बताते चलें कि पिछले दिनों इंद्रा चौक पर सीपीयू कर्मियों पर रंपुरा के बाइक सवार दीपक कुमार के माथे में चाभी घोंपने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने इंद्रा चौक हाईवे पर अराजकता फैलाते हुए पुलिस पर पथराव किया था। दो घंटे चले इस अराजकता के बाद अगले दिन कोतवाली पुलिस ने डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था और मामले की जांच किच्छा कोतवाल को सौंप दी थी। इसके बाद पुलिस ने अराजक लोगों की पहचान शुरू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए घटना स्थल पर बनी वीडियो व चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, सीओ अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पहचान करना पुलिस कार्रवाई का एक हिस्सा है। इसके लिए पुलिस अपना काम कर रही है। चिन्हिकरण के बाद आलाधिकारियों के आदेशों के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, युवक घायल
Next: शहर आगमन पर राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री का हुआ स्वागत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.