Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • चमोली

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गठित हाई लेबल कमेटी के अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने मंगलवार को बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  अपर मुख्य सचिव आम तीर्थयात्री की तरह बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग और बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, आवास, संचार, विद्युत, परिवहन, रजिस्ट्रेशन, मंदिर में टोकन दर्शन, साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने धाम में श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अपर मुख्य सचिव को बदरी विशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।   बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, आस्था पथ, शेषनेत्र झील, तीर्थ पुरोहित आवास, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन आदि निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को मास्टर प्लान के कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।   इस अवसर पर  एसडीएम सीएस वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक दुर्घटना में घायल युवक की भी उपचार के दौरान हुई मृत्यु
Next: कोलतार से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.