Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस
  • हरिद्वार

जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन 4 अगस्त को है। हर साल 4 अगस्त को पतंजलि के विविध संगठन और इकाइयों के माध्यम से देश के लगभग प्रत्येक जिले में 5 से 10 हजार औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण कर ‘जड़ी-बूटी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष पतंजलि परिवार ने वर्षा ऋतु में 1 लाख गिलोय के पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। देश के साथ प्रदेश में भी इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए पतंजलि योग समिति के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने प्रदेश में हरिद्वार, रुडक़ी, ऋषिकेश, देहरादून की इकाइयों की ऑनलाइन बैठक कर समस्त कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए। बैठक में राज्य प्रभारी भास्कर औली, सीमा, प्रवीण आर्य, सुरेश, प्रभात आर्य, देशबन्धु आदि ने अपने सुझाव रखे। चारों जिला इकाइयों के लगभग 1,000 कार्यकर्तागण इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्साह से जुटे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गिलोय के औषधीय गुणों के विषय में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नि:शुल्क गिलोय के पौधे वितरित कर रहे हैं। गुरुवार को पतंजलि योग समिति के मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी साध्वी आचार्या देवप्रिया, मुख्य केंद्रीय प्रभारीगण डॉ. जयदीप आर्य व राकेश, राहुल, प्रवीण आदि ने प्रेमनगर आश्रम चौक से सिंहद्वार तक सैकड़ों व्यक्तियों को गिलोय के पौधे वितरित की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला यूथ कांग्रेस ने भेजा सीएम को ज्ञापन
Next: 5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.