Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा विधायक समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • हरिद्वार

आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा विधायक समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत देशभर में आचार संहिता लागू है।  आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखने के साथ ही कार्रवाई भी कर रहा है।  चुनाव आयोग ने हरिद्वार के रानीपुर से भाजपा विधायक समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।  पूरा मामला विधायक का कार्यकर्ताओं के साथ धरने देने से जुड़ा है। दरअसल, मामला 22 मार्च का है।  ज्वालापुर निवासी तनवीर किसी कास से पीठ बाजार गया था।  पीठ बाजार पहुंचने पर तनवीर ने राजेश हलवाई की दुकान के सामने से गुजरते हुए दुकान के बाहर रखे सामान को अंदर रखने की बात कही।  इस बात पर दुकानदार नाराज हो गया और दुकानदार ने अपने कर्मचारियों के साथ तनवीर की पिटाई कर दी।  मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई।  जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दुकानदार समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।  जहां पुलिस ने चारों को शांतिभंग में चालान किया।
इस बात की सूचना जैसे ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान को लगी, वे भी समर्थकों के साथ कोतवाली में आ धमके।  विधायक आदेश चौहान चारों को कोतवाली से ही छोड़ने की जिद करने लगे।  जबकि पुलिस का कहना था कि चारों का चालान किया गया है।  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  इसके बाद पुलिस चारों लोगों को मेडिकल के साथ अस्पताल ले गई।  जहां विधायक आदेश चौहान भी पहुंच गए और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।  विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं का नारेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष समेत 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लॉट के नाम पर 23 लाख की ठगी
Next: महिला की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.