Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अचानक बढ़ा अलकनंदा नदी का जल स्तर
  • चमोली

अचानक बढ़ा अलकनंदा नदी का जल स्तर

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जिसके कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। पानी बढऩे से अल्केश्वर घाट सहित नगर के अन्य घाट जलमग्न हो गए। पानी के साथ बड़ी मात्रा में भारी-भरकम लकडिय़ां भी बह कर आई। साढ़े ग्यारह बजे से करीब सवा बारह बजे तक नदी का जल स्तर बढ़ा रहा। लोगों का कहना है कि बांध से बिना सायरन बजाए ही पानी छोड़ा गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी में पानी बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पानी बढने पर बांध के गेट से पानी छोड़ दिया गया। जिससे बांध से नीचे नदी के बहाव वाले क्षेत्र में पानी बढ़ गया। अचानक पानी बढऩे से लोगों में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे तक नदी में बड़ी मात्रा में पानी बढ़ा रहा। इस दौरान नदी घाटों पर बह कर आई लकडिय़ां भी बड़ी मात्रा में एकत्रित हो गई। जिन्हें निकालने के लिए लोग जुट गए। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नदी में पानी बढ़ गया था, लेकिन पानी खतरे के निशान से नीचे था। जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से बांध से बिना सायरन के पानी छोड़े जाने की शिकायत मिली है। इस संदर्भ में कंपनी को नोटिस भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन पर बोल्डर गिरने से चालक की मौके पर मौत, चार लोग घायल
Next: वाहन गहरी खाई में गिरा, चार लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.