Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
  • बागेश्वर

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक में पत्रकारों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पत्रकारों पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रविवार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक में पत्रकारों ने कहा कि बीते कुछ समय से लगातार पत्रकारों पर सोशल मीडिया के जरिए हमले किए जा रहे हैं। उनको धमकियां दी जा रही हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे पत्रकारों में खासा रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने इसकी निंदा करते हुए पुलिस महकमे से दोषियों को चिह्नित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। यह लगातार सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र पांडेय ने की। संचालन करते हुए रमेश चंद्र पांडे कृषक ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आगामी दिनों में आम राय से पत्रकार संगठन का पुनर्गठन भी किया जाएगा। सोमवार को पत्रकार संगठन सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर घनश्याम जोशी, कालिका रावल, चंद्रशेखर द्विवेदी, जगदीश उपाध्याय, सुंदर सुरकाली, महीप पांडे, हिमांशु गढिय़ा आदि पत्रकार मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गिर्दा की 10वीं पुण्यतिथि पर उपपा ने की गोष्ठी आयोजित
Next: नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.