Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दर्ज चार मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित
  • हरिद्वार

अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दर्ज चार मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

हरिद्वार (आरएनएस)। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच के लिए हरिद्वार पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चार अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की संयुक्त जांच अब एसआईटी करेगी।

पुलिस के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर को ब्लैकमेल करने और एक भाजपा नेता की छवि धूमिल करने जैसे आरोपों से जुड़े कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद और थाना झबरेड़ा में पंजीकृत हैं। एसआईटी की कमान पुलिस अधीक्षक नगर अभय कुमार सिंह को सौंपी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच निष्पक्ष और गहन तरीके से की जाएगी। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी में निरीक्षक शांति कुमार गंगवार, कुंदन सिंह राणा, थाना प्रभारी अंकुर शर्मा, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह बिष्ट, कांस्टेबल विनय और वसीम शामिल हैं। टीम विभिन्न पक्षों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर सोमवार को अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आईं कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पीछे पड़ी है। वीडियो में वह एक ऑटो रिक्शा में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी के लिए कोई पुलिस टीम नहीं भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विधिसम्मत तरीके से की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलादेवी प्रधान संगठन के सुरेश चंद्र भट्ट सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
Next: मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.