Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अब मिलेगा सेवानिवृत्त के दिन ही पेंशन पत्र
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अब मिलेगा सेवानिवृत्त के दिन ही पेंशन पत्र

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(बरोटीवाला):

कर्मचारी भविष्य निधि द्वारा सेवानिवृति के दिन ही पेंशन पत्र जारी करने को लेकर एक जनकल्याणकारी योजना प्रयास के नाम से शुरू की है। इसमें जब भी कोई कर्मचारी जिस दिन सेवानिवृत होगा उसको उसी दिन पेंशन पत्र जारी किया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को बरोटीवाला के माईल स्टोन गियर्स उद्योग में एक जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त हिमाचल प्रदेश सुदर्शन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों को अपनी पेंशन लेने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उद्योगपति व विभाग संयुक्त रूप से मिलकर सेवानिवृति के दिन ही उसे पेंशन पत्र सौंपेंगे। ई-नॉमिनेशन का भी सभी को लाभ लेना चाहिए। सुदर्शन ने अन्य कई योजनाओं का भी विस्तार से वर्णन किया। शिविर में ईएसआईसी हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने भी आवश्यक जानकारियां दी। भारतीय मजदूर संघ उद्योग विभाग के प्रमुख मेला राम चंदेल ने कहा कि जो मजदूर ठेकेदारी प्रथा से जुड़े है उन्हें भविष्य निधि का पूरा लाभ नही मिलता इसकी तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। शिविर में मोके पर आज सेवानिवृत्त होने वाले बलवंत सिंह, दिनेश व मंगत राम को पेंशन पत्र सौंपे गए। कम्पनी के सीईओ बीके ठाकुर ने दोनों विभागों के पहुंचे सभी अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि योजनाओ का लाभ लेने के लिए जागरूक होना जरूरी है। इस अवसर पर सुदर्शन कुमार के साथ यशोवर्धन श्रीवास्तव, गुलशन राम, संजीव कुमार, दीपक शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, एमडी बीके ठाकुर,डायरेक्टर दमनप्रीत सिंह, केएस ठाकुर, पूर्व सहायक निदेशक ईएसआईसी देव व्रत यादव, मेला राम चंदेल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ईएसआईसी हेम राज राणा, कुलदीप कुमार, एचआर हेड आरपी शर्मा, सतीश शर्मा,बलवंत, राजेश, नवीन धीमान,विमल उपाध्याय, दीपक जरयाल,अश्वनी मिश्रा व परवीन उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस की मुहिम बिना पढ़ाई, कपड़े-बर्तन, जूते के न रहे कोई, 2 से 8 अक्तूबर को होगा दान उत्सव मेला
Next: पझोता घाटी में भारी वर्षा व तेज हवा से उड़ी एक मकान की छत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.