Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए
  • हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2023 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 30 अप्रैल को राज्य के विभिन्न नगरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आयोग की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग ने एक मार्च 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2023 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। नोटिफिकेशन में न्याय विभाग के अंतर्गत सिविल न्यायाधीश के 16 पदों पर अंतिम तिथि 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बताया कि पीसीएस-जे की (वस्तुनिष्ठ प्रकार की) प्रारंभिक परीक्षा 30 अप्रैल (रविवार को) उत्तराखंड राज्य के विभिन्न नगरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की अधिकृत वेबसाइट Uttarakhand Public Service Commission (ukpsc.net.in) पर अपलोड कर दिए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की संख्या आयोग की ओर से जल्द जारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम के पेशकार के खिलाफ होगी कार्रवाई
Next: बदरीनाथ में हो रहे ध्वस्तिकरण पर भड़के तीर्थपुरोहित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.