Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एसडीएम के पेशकार के खिलाफ होगी कार्रवाई
  • पौड़ी

एसडीएम के पेशकार के खिलाफ होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। यमकेश्वर तहसील के औचक निरीक्षण में पत्रावलियों पे आदेश होने के बावजूद आर्डर शीट तैयार नहीं करवाने, पत्रावलियों को एक साल से अधिक समय तक लंबित रखने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम के पेशकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। यमकेश्र तहसील का निरीक्षण करते हुए डीएम डा.आशीष चौहान ने उपस्थिति पंजिका, विवेकाधीन कोष पंजिका, संपत्ति रजिस्टर सहित विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण से संबंधित लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए ब्लाक के लिए किसी अन्य विभाग के एक कर्मचारी संबंद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आबाद भूमि में स्थानांतरण प्रकरणों की पत्रावलियों पे आदेश होने के बावजूद आर्डर शीट तैयार नहीं करवाने, पत्रावलियों को एक साल से अधिक समय तक लंबित रखने पर डीएम ने एसडीएम के पेशकार आनंद मणी जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। नवनिर्मित थाना यमकेश्वर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने थाना प्रभारी उमेश कुमार को थाने में पेयजल की निर्बाध रूप से व्यवस्था व आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो के लिए आवश्यक उपकरणों से संबंधित प्रस्ताव एसएसपी गढ़वाल को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रियों की जेब काटने की फिराक में बैठे चार युवक गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.