Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार, उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा–2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा–2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा–2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच होगी। कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी। सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित है। प्रवक्ता की मुख्य परीक्षाएं नौ मई से माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा–2025 के अंतर्गत 9 मई को भौतिक विज्ञान, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी और 31 मई को इतिहास विषय की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। सहायक निदेशक की भर्ती परीक्षा स्थगित डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक परीक्षा–2025 पूर्व में 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा–2024 की मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर 2025 को हो चुकी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 फरवरी
Next: जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर लगाया जानकारी नहीं देने का आरोप

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.