Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से सहमे लोग, वन विभाग द्वारा सक्षम कार्यवाही ना करने पर कांंग्रेस ने दी आन्दोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से सहमे लोग, वन विभाग द्वारा सक्षम कार्यवाही ना करने पर कांंग्रेस ने दी आन्दोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
IMG-20210222-WA0061.jpg


अल्मोड़ा। नगर के रिहायशी इलाकों मल्ला जोशीखोला, तल्ला जोशीखोला, चौखानपाटा, नरसिंहबाड़ी, आफिसर्स कालोनी, डुबकिया, बाड़ी बगीचा में लगातार तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। रात्रि में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय जनता में भय का माहौल बना हुआ है।इसी क्रम में आज कांंग्रेसजनों ने वनाधिकारी कार्यालय पहुंचकर तेंदुए के दिखने के स्थानों में पिजड़ा लगाने की मांग की। प्रभागीय वनाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि विगत कई माह से नगर के रिहायशी इलाकों में शाम होते ही तेंदुओं का आवागमन हो रहा है, जो कि रात्रि में अलग-अलग स्थानों में दिखाई दे रहा है। इस तरह रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आवागमन से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए की नगर के रिहायशी इलाकों में उपस्थिति से नगरवासी अत्यन्त भय और दहशत में हैं और तेंदुए की लगातार उपस्थिति से अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।कांंग्रेसजनों ने कहा 19 फरवरी को कांंग्रेसजनों ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी परन्तु इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कांंग्रेसजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलम्ब तेंदुआ दिखने के स्थानों पर वन विभाग द्वारा पिजड़े नही लगाए गये एवं गश्त नहीं करवाई गयी तो कांंग्रेसजन वन विभाग के खिलाफ आन्दोलन को बाध्य होंगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। कांंग्रेसजनों ने वन विभाग से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना अथवा अनहोनी को रोकने के लिए तत्काल इस सम्बन्ध में कार्यवाही करेंगे ताकि स्थानीय जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। ज्ञापन देने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सभासद हेम तिवारी, सभासद सचिन आर्या, रमेश नेगी, जगदीश पान्डेय, भूपेन्द्र सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करी के मामले में 3 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज
Next: दोमंजिले छत की बांउड्री वॉल गिरने से श्रमिक की मौत

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.