Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आसाराम बापू जोधपुर एम्स में भर्ती
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

आसाराम बापू जोधपुर एम्स में भर्ती

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा स्वयंभू संत आसाराम बापू यूरिन इन्फेक्शन से पीडि़त है और उसे एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि आसाराम के लीवर में यूरिन इन्फेक्शन के अलावा सूजन भी है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कोविड से जूझने के बाद आसाराम ठीक नहीं हुआ है और अक्सर बीमार रहता है। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत अब स्थिर है।
आसाराम बापू ने अगस्त में आयुर्वेदिक उपचार के लिए अपनी सजा को स्थगित करने की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने कहा था कि आसाराम को एक ऐसे अपराध में दोषी ठहराया गया है, जो कोई सामान्य अपराध नहीं है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा उसे राहत देने से इनकार करने के बाद उसने शीर्ष अदालत का रुख किया था। आसाराम को अपनी ही छात्रा या उपासक से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
उसके खिलाफ 20 अगस्त 2013 को दिल्ली के कमला नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। मामला जोधपुर से जुड़ा होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मामले को राज्य को ट्रांसफर कर दिया। जोधपुर पुलिस आसाराम को 31 अगस्त 2013 को इंदौर से गिरफ्तार कर जोधपुर लेकर गई थी। तब से आसाराम जोधपुर में सलाखों के पीछे है। अप्रैल 2018 में, ट्रायल कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया था और सजा सुनाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोरलेन की जद में आने वाले 185 भवन मालिकों को एक हफ्ते का आखिरी अल्टीमेटम
Next: चेन्नई की बारिश ने ली 4 की जान, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 दिन राहत नहीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.