Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • फोरलेन की जद में आने वाले 185 भवन मालिकों को एक हफ्ते का आखिरी अल्टीमेटम
  • सोलन

फोरलेन की जद में आने वाले 185 भवन मालिकों को एक हफ्ते का आखिरी अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

भवनों के बिजली पानी कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभागों को आदेश

आरएनएस सोलन (बद्दी) : पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद्द में आने वाले 185 भवन मालिकों को प्रशासन ने एक हफ्ते का अल्टीमेंटम जारी कर दिया है। यह वह भवन मालिक है जिन्हें मुआवजा मिल चुका है और इनको 28 दिन की समय सीमा के नोटिस जारी हो चुके हैं और वह समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। अब प्रशासन ने इन भवन मालिकों को आखिरी अल्टीमेटम जारी कर दिया है। वहीं प्रशासन ने आईपीएच और विद्युत विभाग को भी आदेश जारी कर दिए हैं कि यह प्रापर्टी एनएचएआई की हो चुकी हैं और इनके बिजली पानी कनेक्शन काट दिए जाएं। अगर भवन मालिक एक हफ्ते के अंदर खुद व खुद अपने भवनों को नहीं गिराते तो एनएचएआई व प्रशासन द्वारा इन भवनों की गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले लगभग 31.195 किलोमीटर लंबे फोरलेन में हिमाचल के हिस्से बद्दी से नालागढ़ तक लगभग 17.6 किलोमीटर भूमि आती है। जबकि बाकी बचा 13 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा के क्षेत्र में आता है। पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले फोरलेन में 5 फलाईओवर पुलों सहित कुल 22 पुलों का निर्माण होगा, जबकि 104 पुलियों के निर्माण के साथ साथ इसमें 15 सर्विस लेन बनेगी। इस फोरलेन के निर्माण पर कुल 731 करोड़ 67 लाख रूपये का बजट खर्च होगा। गुजरात की पटेल इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड कंपनी इस फोरलेन का निर्माण करेगी और इसके निर्माण की समय सीमा ढ़ाई वर्ष रहेगी। एनएचएआई के साईट इंजीनियर दिनेश पुनिया का कहना है कि दिसंबर माह में फोरलेन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा और निर्धारित ढ़ाई वर्ष में इसके निर्माण को पूरा करने का प्रयास रहेगा।

प्रशासन ने 185 भवन मालिकों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम जारी कर दिए है। अगर यह भवन मालिक इस आखरी अल्टीमेटम के अंदर अपने भवनों को खुद नहीं गिराते तो प्रशासन व एनएचएआई द्वारा भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने आईपीएच और विद्युत विभाग को इन भवनों के बिजली पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।

— महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम नालागढ़।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुडुचेरी में भारी बारिश, कई घर हुए तबाह
Next: आसाराम बापू जोधपुर एम्स में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.