Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आर्यन संगठन ने निकाली युवा आक्रोश रैली
  • पौड़ी

आर्यन संगठन ने निकाली युवा आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। यूकेएसएसएससी एवं विधानसभा में नियुक्तियों में हुई धांधली के विरोध में आर्यन छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों ने श्रीनगर में युवा आक्रोश रैली निकाली। बिड़ला परिसर से होते हुए रैली नगर के मुख्य मार्गों पर गुजरी। इस दौरान गोला पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने युवाओं के रोजगार के सपनों का चकनाचूर कर दिया है। वर्षों से तैयारी कर रहे युवाओं की मेहनत भाई-भतीजावाद के कारण बर्बाद हो गई है। उन्होंने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए तत्काल इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। शनिवार को बिड़ला परिसर में आर्यन छात्र संगठन के आह्वान पर छात्र बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। बिड़ला परिसर से रैली के साथ पहुंचे छात्रों ने नियुक्तियों में हुई धांधलियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। गोला पार्क में आयोजित सभा में पूर्व छात्र संघ महासचिव रामप्रकाश, प्रदीप रावत, सम्राट राणा, सूरज नेगी, अंकित झिंकवाण, केशव आदि ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों में धांधली उजागर होने से सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुली है। कहा पेपर लीक प्रकरण व विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियों से सरकार का असली चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हित में तत्काल इन भर्तियों की सीबीआई जांच कराई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील वीडियो बनाकर युवक से ब्लैकमेलिंग, मांगे पचास हजार
Next: सरकारी कर्मचारी से अभद्रता में तीन पर केस

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.