Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • आर्थिक अपराधियों की बनेगी यूनीक आईडी : आधार-पैन से लिंक होगी डिटेल
  • अर्थ जगत

आर्थिक अपराधियों की बनेगी यूनीक आईडी : आधार-पैन से लिंक होगी डिटेल

RNS INDIA NEWS 16/05/2023
default featured image

नई दिल्ली। सरकार आर्थिक अपराधियों के लिए एक यूनीक आईडी बनाने की योजना पर काम कर रही है। बहुत जल्द ही इस योजना को अमली जामा पहनाया जा सकता है। सरकार एक यूनीक आईडी सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी में है। जिस भी कंपनी या शख्स ने आर्थिक अपराध किया होगा उन्हें एक यूनीक आईडी दी जाएगी। आर्थिक अपराध करने वाले व्यक्ति की आईडी आधार कार्ड से लिंक होगी जबकि कंपनी की आईडी को पैन कार्ड से लिंक किया जाएगा। खबर के मुताबिक ऐसे करीब 2.5 लाख अपराधी हैं जिन्हें यह आईडी दी जाएगी। इस लिस्ट को सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो ने तैयार किया है।
इन लोगों में नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी जैसे लोग शामिल हो सकते हैं। केवल उद्योगों व उद्योगपतियों ही नहीं बल्कि आर्थिक अपराध करने वाले राजनेताओं की भी यह आईडी बनाई जाएगी। यह आईडी जारी करने का मकसद अपराधियों के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच में तेजी लाना है। खबरों की मानें तो यूनीक आईडी जारी हो जाने से इन लोगों व संस्थानों के आर्थिक अपराध की ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल भी बेहतर होने की उम्मीद है।
कोड को औपचारिक तौर पर यूनीक इकोनॉमिक ऑफेंडर कोड (विशिष्ट आर्थिक अपराधी कोड) कहा जाएगा। यह अल्फा न्यूमेरिक कोड होगा। इसका मतलब है कि इसमें अंग्रेजी के अक्षर और गिनतियां दोनों होंगी। एक बार पुलिस या जांच एजेंसी द्वारा नेशनल इकोनॉमिक ऑफेंस रिकॉर्ड में डाटा डालने के बाद संबंधित व्यक्ति या संस्थान को यह कोड असाइन कर दिया जाएगा। यूनीक कोड उन सभी संस्थानों और व्यक्तियों को दिया जाएगा जिन पर आर्थिक अपराध का मुकदमा चल रहा है। इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम भी शामिल होंगे।

खबर के अनुसार, नेशनल इकोनॉमिक ऑफेंस रिकॉर्ड को अभी पूरी तरह क्रियान्वित होने में 4 महीने का समय लगेगा। उसके बाद इसमें डाटा फीड किया जा सकेगा। भारत की योजना है कि वह इस प्रोजेक्ट फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में दिखाए जो इस साल की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल पावर लिफ्टिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Next: फीस की जानकारी मांगने पर अभद्रता का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.