Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरोपी को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी कैंटर से टकराई, सब इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

आरोपी को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी कैंटर से टकराई, सब इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और अभियुक्त सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। मामला अलीगढ़ के लोधा थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि लोधा इलाके में पुलिस की गाड़ी एक आरोपी को ले जा रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार एक सब-इंस्पेक्टर और आरोपी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हुए हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाया गया।
डीएसपी संजीव कुमार तोमर ने बताया, पुलिस की गाड़ी चिकावती मोड़ से बुलंदशहर जनपद की ओर जा रही थी, जिसमें गुलशनवर नाम के अभियुक्त को लेकर पुलिस जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर और आरोपी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। कुल मिलाकर तीन पुलिसकर्मी और एक आरोपी की मौत हो गई, जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में छह लोग सवार थे, पांच पुलिसकर्मी और एक आरोपी गाड़ी में सवार थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नींद लगने के कारण यह हादसा हुआ होगा।
इससे पहले, 6 मई को बिजनौर के नूरपुर थाने के गुहावर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे। इससे पहले, 3 मई को मथुरा में एक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह भीषण टक्कर थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा देवी-आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के समीप एक मोड़ पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार थार और सवारी टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो और थार के परखच्चे उड़ गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक-डंपर की भिड़ंत में टेम्पो पलटा, पांच घायल
Next: बीमार घोड़े-खच्चरों के लिए दो क्वारंटीन सेंटर चेतक-1 एवं चेतक-2 बनाए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.