Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन
  • अल्मोड़ा

अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांग्रेसजन चौहानपाटा में एकत्रित हुए तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि जीरो टालरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा आज जनता के बीच आ चुका है। प्रदेश के पढ़े लिखे मेहनतकश बेरोजगारों के साथ जो अन्याय भाजपा की इस सरकार में एक साजिश के तहत हुआ है उसको इस प्रदेश का बेरोजगार नवयुवक भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि सरकार की आड़ में बड़े लोगों के वृहदहस्त से ही इतना बड़ा भर्ती घोटाला संभव हुआ। उन्होंने आगे कहा कि इस भर्ती घोटाले में बड़े चेहरों को बचाने का कार्य यदि भाजपा सरकार द्वारा किया जाएगा तो कांग्रेस सड़कों में उतरकर वृहद जन आन्दोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जीरो टालरेंस की इस सरकार में हुए इस घोटाले से उत्तराखंड के युवाओं को गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी इस घोटाले का पर्दाफाश नहीं करती तो यह निश्चित था कि भाजपा की सरकार इस मामले को ठंडे बस्ते में डालकर इसे दबाने में सफल हो जाती। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इस भर्ती घोटाले से उत्तराखंड का युवा स्तब्ध है। इस भाजपा की सरकार में पढ़ा लिखा मेहनतकश युवा पीछे रह जा रहा है और जो घोटालेबाज हैं वह लाखों रूपये लेकर इन नौकरियों की बंदरबांट कर रहे हैं। श्री रौतेला ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस भर्ती घोटालें में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए। प्रदेश सचिव परितोष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग में हुआ यह भर्ती घोटाला इस सरकार की कथनी और करनी को साफ स्पष्ट करता है। कांग्रेसजनों ने एक स्वर में इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला महासचिव गीता मेहरा, जया जोशी, रमेश नेगी, शहाबुद्दीन, प्रकाश बिष्ट, ललित सतवाल, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज सनवाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाव चालकों ने पर्यटकों को पीटा
Next: आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.