Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र में कुप्रबंधन और अव्यवस्था दिखी: प्रीतम सिंह
  • देहरादून

आपदा प्रभावित क्षेत्र में कुप्रबंधन और अव्यवस्था दिखी: प्रीतम सिंह

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में चमोली जिले में आई आपदा का दौरा करने के बाद पत्रकार बंधुओं से वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया की बीते रोज वह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा ग्रस्त इलाके का दौरा किया। प्रीतम सिंह ने चमोली की घटना को अत्यंत ह्रदय विदारक बताते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीडि़तों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की एवं परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की कोई मंशा इस मुद्दे पर राजनीति करने की नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर इस त्रासदी से निपटना चाहते हैं लेकिन अगर वहां कुप्रबंधन और अव्यवस्था दिखी है तो एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते पीडि़त जनता की तरफ से आवाज उठाना भी हमारा फर्ज है। प्रीतम सिंह ने वहां कार्यरत आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ इत्यादि एजेंसी के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि जिस तरह से इस कड़ाके की ठंड में भी हमारे जवान तत्परता एवं समर्पण भाव से अपना योगदान देने में लगे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है, परंतु जो व्यवस्थाएं सरकार की तरफ से की जानी चाहिए थी वह पूर्णतया नदारद दिखी। श्री सिंह ने कहा कि मृतकों और लापता लोगों के आंकड़े जो सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं वह विरोधाभासी हैं। लापता लोगों के परिजन जब उनकी खोज में पहुंच रहे हैं तो उनको रिसीव करने के लिए तक कोई नहीं है, उन परिजनों के समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह संपर्क करें तो किससे करें, कोई कंट्रोल रूम नाम की चीज नहीं है जहां परिजनों की तलाश या उनके बारे में आंकड़े जुटाए जा सके। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं का ब्यौरा मांगा गया तो उन्होंने 10 किलोमीटर दूर जोशीमठ स्थित गुरुद्वारे का जिक्र किया जो अपने आप में हास्यास्पद है। गुरुद्वारे द्वारा किए जा रहे प्रबंधन के लिए सरकार अपनी पीठ नहीं थप थपा सकती हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि जो परिजन वहां पहुंच रहे हैं वह वैसे ही इस घटना से टूट चुके हैं ऐसे में उनके रुकने की, उनके लिए कुर्सी पानी भोजन टेंट इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां तक कि इतने ठंडे मौसम में अलाव की व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए थी। जो आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पूरी तरह से नदारद दिखी। प्रीतम सिंह ने कहा कि इस बात पर उन्हें गर्व है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दो जगह पर शिविर लगाए हैं जिसमें सभी को पीडि़तों से लेकर उनके परिजन एवं जवानों को संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रीतम सिंह ने सरकार से कहा की जवान अपना काम पूरी तत्परता से कर रहे हैं लेकिन सरकार की अपनी ओर से क्या तैयारी और क्या प्रबंधन है ये सरकार बताएं और व्यवस्थाओं में जो भी कमी है उन्हें सुदृढ़ करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के खिलाफ ब्लॉक व वार्ड स्तर पर प्रदर्शन करेगी महिला कांग्रेस
Next: एनयूजे की हुई बैठक, पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर जताई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.