Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • आपदा की जद में आने लगा मारवाड़ी पुल
  • चमोली

आपदा की जद में आने लगा मारवाड़ी पुल

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
default featured image

चमोली। जोशीमठ नगर से 11 किमी आगे बदरीनाथ नेशनल हाईवे में स्थित मारवाड़ी पुल भी आपदा की जद में आने लगा है। पुल के शुरुआत में हल्के क्रेक आने से हड़कंप मच गया है। जैसे ही यह बात समाने आयी कि बदरीनाथ नेशनल हाईवे में स्थित मारवाड़ी पुल में क्रेक्स आ रहे हैं तो एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। बता दें कि बदरीनाथ धाम, हेमकुड साहिब, फूलों की घाटी, काग भूषंडी ताल की यात्रा के लिए यह पुल अति महत्वपूर्ण है। बदरीनाथ के अतिरिक्त भारत चीन की सीमा पर माणा पास के लिए भी भारतीय सेना की आवाजाही इसी पुल से होती है। यदि यह पुल आपदा की चपेट में आता है तो चारधाम यात्रा समेत माणा पास तक आवागमन ठप हो सकता है। सामरिक एवं यात्रा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इस पुल के प्रति प्रशासन अलर्ट हो गया है। आज एसडीआरएफ ने इस पुल के हर भाग का बारीकी से निरीक्षण किया व माना की जोशीमठ की ओर पुल के स्ट्राटिंग में हल्का क्रेक है। एसडीआरएफ के डिप्टी कमान्डैंट मिथिलेश सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही इस पुल का उन्होंने निरीक्षण किया है व पुल के शुरुआत में बहुत बारीक क्रेक्स नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दी जा रही है। जल्द ही टेक्निकल टीम इस पुल का विजिट करेगी।
वहीं जोशीमठ नगर की तलहटी में अलकनन्दा नदी के उपर बने इस पुल तक दरार के पहुंचने से जोशीमठ में खासा डर का माहौल है। इसी पुल से गुजरकर चांई, थैंग, पैंका, पुलना, पांडुकेश्वर, हनुमानचट्टी आदि गांवों के लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग का होगा भूगर्भीय सर्वे: नौटियाल
Next: जोशीमठ के साथ गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भू-घंसाव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.